Advertisement

अंबिकापुर: सुधा सिंह ने हैमर थ्रो में संभाग और राज्य स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

अंबिकापुर: सुधा सिंह ने हैमर थ्रो में संभाग और राज्य स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026/ शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर, केवरा की बीएससी की छात्रा सुधा सिंह ने एथलेटिक्स की हैमर थ्रो विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिससे पूरे क्षेत्र में गौरव और उत्साह का वातावरण बन गया।

इस उपलब्धि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुधा सिंह को सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण अंचलों की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्हें केवल उचित मंच, संसाधन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। राज्य सरकार खेल और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अवसर प्रदान कर रही है, ताकि प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सुधा सिंह की सफलता यह सिद्ध करती है कि लगन, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बेटियों की प्रतिभा को उचित मंच और अवसर मिले, उनके सपने साकार हों। सुधा जैसी प्रतिभाएं महाविद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करती हैं।

महाविद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सुधा सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता ने संदेश दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं। खेल के क्षेत्र में यह उपलब्धि आने वाले समय में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होने का संकेत है।

 

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57