Advertisement

रायपुर: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राशन दुकान का किया निरीक्षण, पारदर्शी वितरण के दिए निर्देश

रायपुर, 20 फरवरी 2026/कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड, बैजनाथ पारा स्थित शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन के उपलब्ध स्टॉक का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से चर्चा कर वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न सामग्री का समय पर एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन हितग्राहियों का देहांत हो चुका है अथवा जो अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके हैं, उनके नाम संबंधित सूची से तत्काल हटाए जाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बीपीएल श्रेणी में केवल वास्तविक पात्र परिवारों को ही खाद्यान्न सामग्री प्रदान की जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि एक ही परिवार द्वारा दो राशन कार्ड का लाभ न लिया जाए, और यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।


निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47