Advertisement

रायपुर: प्रो. मनोज दयाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार संभाला

रायपुर, 20 फरवरी 2026/प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद प्रो. मनोज दयाल ने शुक्रवार प्रातः 9:30 बजे वैदिक रीति से पूजा-अर्चना कर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे (आईएएस) ने निवर्तमान कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी। विश्वविद्यालय की उन्नति में उनके योगदानों के प्रति कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया।


कुशाभाऊ ठाकरे जी को श्रद्धांजलि, प्रशासनिक व अकादमिक कार्यों की समीक्षा

कुलपति पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रो. दयाल ने अद्भुत संगठन शिल्पी, त्याग एवं सादगी की प्रतिमूर्ति तथा विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों की समीक्षा की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उन्होंने माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय के प्रति सादर आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया।


ग्रंथालय, रेडियो स्टेशन एवं स्टूडियो का निरीक्षण

प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने विश्वविद्यालय के ग्रंथालय में रिसर्च एवं पीजी विद्यार्थियों से मुलाकात की तथा उनके शैक्षणिक कार्यों की जानकारी ली।

इसके पश्चात उन्होंने विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो संवाद 90.8 एफएम में शुभकामना संदेश रिकॉर्ड किया। साथ ही टेलीविजन स्टूडियो एवं संकाय भवनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने विभिन्न विभागों में संचालित पाठ्यक्रमों की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके शैक्षणिक अनुभव साझा किए।


विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. मनोज दयाल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05