Advertisement

कोरबा में 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरुआत, 6229 परीक्षार्थी उपस्थित, नकल शून्य

कोरबा में 12वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण, 6229 परीक्षार्थी रहे उपस्थित, नहीं मिला एक भी नकल प्रकरण

कोरबा, 20 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हो गई है। जिले में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

आज 20 फरवरी 2026 को भूगोल एवं भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। दोनों विषयों में कुल 6291 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 6229 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 62 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए।

भौतिक शास्त्र विषय अंतर्गत कुल 3696 पंजीकृत छात्रों में से 3675 छात्र परीक्षा में शामिल हुए एवं 21 अनुपस्थित रहे। वहीं भूगोल विषय के 2595 पंजीकृत छात्रों में से 2554 छात्र उपस्थित रहे तथा 41 छात्र अनुपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण एवं परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दलों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल क्रमांक 01 द्वारा सेजेस जमनीपाली, वि.गृ.क्र. 2 दर्री, सेजेस छूरी, आदर्श कटघोरा, सेजेस बालक कटघोरा एवं कन्या कटघोरा का निरीक्षण किया गया।
दल क्रमांक 03 द्वारा निर्मला कोसाबाड़ी, शासकीय प्रयास, पीडब्ल्यूडी रामपुर, आदर्श बालको, कन्या बालको एवं बालक बालको का निरीक्षण किया गया।
दल क्रमांक 04 द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी, कुदुरमाल, उरगा एवं सरगबुंदिया तथा दल क्रमांक 05 द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार, कोरकोमा एवं सेजेस मदनपुर सहित कुल 19 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न पाई गई, तथा एक भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47