बलरामपुर-रामानुजगंज में अंतिम मतदाता सूची जारी, 5.35 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

बलरामपुर-रामानुजगंज में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 5.35 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

बलरामपुर, 21 फरवरी 2026/अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आज 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। चार महीने तक चले इस व्यापक अभियान के उपरांत जिले में कुल 5,35,989 मतदाता पंजीकृत पाए गए हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात 4,350 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान 772 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए गए तथा 5,73,571 मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।

चार माह चला सघन अभियान

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ एसआईआर अभियान राज्यभर में संचालित किया गया। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में भी विभिन्न चरणों में अभियान का सफल संचालन करते हुए 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं, जिनका निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया गया।

कलेक्टर ने जताया आभार

अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले के सभी नागरिकों, निर्वाचन अमले, राजनीतिक दलों, मीडिया एवं स्वयंसेवकों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

निर्वाचन अमले की सक्रिय भागीदारी

एसआईआर अभियान को सफल बनाने में
02 ईआरओ, 11 एईआरओ, 772 बीएलओ, 1200 बीएलए सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां

  • कुल मतदाता (ड्राफ्ट से पूर्व): 5,73,571
  • ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद: 5,31,639
  • अंतिम मतदाता सूची: 5,35,989
  • शुद्ध वृद्धि: 4,350 मतदाता
  • डिजिटलीकरण: 5,31,639 गणना फॉर्म पूर्णतः डिजिटाइज

विधानसभावार मतदाता आंकड़े

  • प्रतापपुर (आंशिक)-06: 1,17,649 मतदाता
  • रामानुजगंज-07: 2,08,865 मतदाता
  • सामरी-08: 2,09,475 मतदाता

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5,35,989 मतदाता पंजीकृत हैं।

ऑनलाइन जांच की सुविधा

अंतिम मतदाता सूची निम्न वेबसाइटों पर उपलब्ध है —
🔹 https://ceochhattisgarh.nic.in
🔹 https://voters.eci.gov.in
🔹 https://balrampur.gov.in

महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी पात्र नागरिक का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाया जा सकता है।
सूची में सुधार या स्थानांतरण हेतु फॉर्म-8 भरा जा सकता है।

07 मार्च 2026 तक अपील का अवसर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पात्रता संबंधी विवादों में ईआरओ के निर्णय के 15 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रथम अपील तथा उसके बाद 30 दिनों के भीतर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष द्वितीय अपील की जा सकती है।