अंबिकापुर में अंतिम मतदाता सूची जारी, राजनीतिक दलों की बैठक में दी गई पूरी जानकारी

अंबिकापुर में राजनीतिक दलों की बैठक, अंतिम मतदाता सूची पर दी गई विस्तृत जानकारी

अंबिकापुर, 21 फरवरी 2026/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर 2025 से जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया था। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर चार माह तक चले इस अभियान के उपरांत 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।


प्रमुख आंकड़े

  • प्रारंभिक मतदाता संख्या (27 अक्टूबर 2025): 6,74,980
  • ड्राफ्ट मतदाता सूची (23 दिसंबर 2025): 5,98,492
  • अंतिम मतदाता सूची (21 फरवरी 2026): 6,02,310
  • ड्राफ्ट के बाद शुद्ध वृद्धि: 3,818 मतदाता

23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक नियमानुसार किया गया।


घर-घर सत्यापन एवं डिजिटलीकरण

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 782 बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं सत्यापन किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
  • 6,74,980 मतदाताओं का मिलान एवं मैपिंग
  • 5,98,492 गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटलीकरण

सर्वेक्षण के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान कर आवश्यक संशोधन किए गए। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए, उनके लिए बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित की गईं।


पारदर्शिता एवं सहयोग

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ अंतिम मतदाता सूची में अपडेट किए गए।
सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक फोटोयुक्त प्रिंट एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी) निःशुल्क प्रदान की गई।

इस अभियान में
03 ईआरओ, 48 एईआरओ, 876 बीएलओ एवं 1564 बीएलए सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवक, मीडिया एवं नागरिक समाज का सहयोग प्राप्त हुआ।


विधानसभावार अंतिम मतदाता आंकड़े

  • लुण्ड्रा (09): 1,86,832 मतदाता
  • अंबिकापुर (10): 2,27,363 मतदाता
  • सीतापुर (11): 1,88,115 मतदाता

मतदाता नाम जांच एवं आवश्यक प्रपत्र

01 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
भविष्य में संशोधन या स्थानांतरण हेतु फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरे जा सकते हैं।

मतदाता अपना नाम निम्न माध्यमों से जांच सकते हैं —
🔹 https://ceochhattisgarh.nic.in
🔹 https://voters.eci.gov.in
🔹 ECINET मोबाइल ऐप
🔹 बीएलओ अथवा ईआरओ/एईआरओ कार्यालय

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने जिलेवासियों से अपील की कि सभी पात्र नागरिक अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से जांच लें, ताकि कोई भी मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।