Advertisement

कांकेर में अंतिम मतदाता सूची जारी, 5.40 लाख मतदाता पंजीकृत, 4909 की शुद्ध वृद्धि

कांकेर जिले में अंतिम मतदाता सूची जारी, कुल 5.40 लाख मतदाता पंजीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 फरवरी 2026/भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार कांकेर जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। चार महीने तक चले इस अभियान के उपरांत जिले में कुल 5 लाख 40 हजार 273 मतदाता पंजीकृत पाए गए हैं। एसआईआर के बाद जिले में 4,909 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक प्राप्त की गई थीं, जिनका निराकरण 14 फरवरी 2026 तक नियमानुसार किया गया।

विधानसभावार अंतिम मतदाता आंकड़े

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में विधानसभावार अंतिम मतदाता आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि —

  • अंतागढ़ विधानसभा: 1,68,225 मतदाता
  • भानुप्रतापपुर विधानसभा: 1,96,151 मतदाता
  • कांकेर विधानसभा: 1,75,897 मतदाता

इस प्रकार जिले में कुल 5,40,273 मतदाता पंजीकृत हैं।

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में बदलाव

  • अंतागढ़ विधानसभा: 2808 नाम जोड़े गए, 1506 हटाए गए, शुद्ध वृद्धि 1302
  • भानुप्रतापपुर विधानसभा: 2224 नाम जोड़े गए, 488 हटाए गए, शुद्ध वृद्धि 1736
  • कांकेर विधानसभा: 2048 नाम जोड़े गए, 177 हटाए गए, शुद्ध वृद्धि 1871

इस प्रकार जिले में कुल 7080 नाम जोड़े गए, 2171 हटाए गए और 4909 की शुद्ध वृद्धि हुई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

राजनीतिक दलों को सौंपी गई मतदाता सूची

बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। कलेक्टर ने बताया कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकता है।

युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा भी फॉर्म-6 भरकर भविष्य की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त संशोधन, विलोपन एवं स्थानांतरण हेतु फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भी भरे जा सकते हैं।
एसआईआर के दौरान 01 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में भावी मतदाताओं से भी आवेदन प्राप्त किए गए हैं।

कलेक्टर ने जताया आभार

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने एसआईआर अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने हेतु जिले के नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, निर्वाचन अमले, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी।

बैठक में कांग्रेस से यासिन करानी एवं उदय प्रकाश शर्मा, भाजपा से प्रदीप जायसवाल, बसपा से अमोल बेदरकर एवं तिलक मरकाम, आम आदमी पार्टी से अर्जुन सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुर्रे सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05