Advertisement

रायपुर में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायपुर, 21 फरवरी 2026।कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दानी स्कूल परीक्षा केंद्र तथा शहीद संजय यादव शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, संजय नगर स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय सुविधा एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती हैं, ऐसे में शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं तनावमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों में नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाए तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती सहित शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05