Advertisement

रायपुर: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, दवा उपलब्धता व व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश

रायपुर, 21 फरवरी 2026।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, मेडिसिन विभाग, पंजीयन शाखा, ऑपरेशन थिएटर तथा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मठपुरैना का विस्तार से निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर ने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रहना चाहिए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अस्पताल में उपस्थित बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा उपचार, जांच एवं दवा वितरण व्यवस्था पर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने मरीजों की संतुष्टि को प्राथमिकता बताते हुए सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल स्टाफ से दवा स्टॉक प्रबंधन प्रणाली की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक दवाइयों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि किसी भी स्थिति में दवा संकट न उत्पन्न हो। साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, डीसीपी विकास कुमार, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47