Advertisement

रायपुर: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे कलेक्टर, निगम आयुक्त व डीसीपी, रायपुरा चौक से एक्सप्रेस-वे तक किया निरीक्षण

रायपुर, 21 फरवरी 2026।शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त एवं ट्रैफिक डीसीपी शुक्रवार को स्वयं सड़कों पर उतरे और ट्रैफिक सुधार के लिए प्रस्तावित कार्यों पर स्थल निरीक्षण कर गहन मंथन किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने रायपुरा चौक पहुंचकर वहां बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम के कारणों का गहन अध्ययन किया तथा मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सड़क किनारे लगे पेड़ों को योजनाबद्ध तरीके से शिफ्ट किया जाए तथा बिजली के खंभों और वायरिंग को चरणबद्ध रूप से अंडरग्राउंड किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य करते समय समन्वित एवं व्यवस्थित कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि बार-बार सड़क खोदने की स्थिति उत्पन्न न हो और आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

कलेक्टर ने बताया कि चंदनीडीह से महादेव घाट, मनुआस रियलिटी से महादेव घाट एवं रायपुरा चौक से सरोना तक सर्विस रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी क्रम में कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त एवं ट्रैफिक डीसीपी सहित समस्त वरिष्ठ अधिकारियों ने इन मार्गों का स्थल निरीक्षण किया और जगह-जगह रुककर प्रस्तावित योजनाओं का जमीनी जायजा लिया।

इसके पश्चात अधिकारीगण एक्सप्रेस-वे पहुंचे, जहां एक्सप्रेस-वे की ओर अवैध या अनियोजित रूप से बनाई गई ओपनिंग को बंद करने के निर्देश दिए गए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके तथा यातायात को सुरक्षित बनाया जा सके।

इस अवसर पर ट्रैफिक एडीसीपी विवेक शुक्ला, एसीपी गुरजीत सिंह एवं सतीश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव नशीने तथा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारी आभाष मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05