Advertisement

अंबिकापुर: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 6.02 लाख मतदाता दर्ज, कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक

अंबिकापुर, 21 फरवरी 2026।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में 27 अक्टूबर 2025 से निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया था। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर चार माह तक चरणबद्ध एवं सतत रूप से संचालित इस अभियान के पश्चात 21 फरवरी 2026 को जिले की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

 प्रमुख आंकड़े:

  • कुल पंजीकृत मतदाता (21 फरवरी 2026): 6,02,310
  • ड्राफ्ट सूची के बाद वृद्धि: 3,818
  • प्रारंभिक मतदाता संख्या (27 अक्टूबर 2025): 6,74,980
  • ड्राफ्ट सूची (23 दिसंबर 2025): 5,98,492

घर-घर सत्यापन एवं डिजिटलीकरण:

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले के 782 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं सत्यापन किया गया। कुल 6,74,980 मतदाताओं का मिलान एवं मैपिंग कार्य पूर्ण किया गया तथा प्राप्त 5,98,492 गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान कर आवश्यक संशोधन किए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पारदर्शिता एवं सहयोग:

अभियान के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ को अंतिम मतदाता सूची में अद्यतन किया गया। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक फोटोयुक्त मुद्रित एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी) निःशुल्क प्रदान की गई। इस अभियान में 03 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO), 48 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (AERO), 876 बीएलओ एवं 1564 बूथ लेवल एजेंट (BLA) की सक्रिय सहभागिता रही।

विधानसभावार अंतिम मतदाता आंकड़े:

  • लुण्ड्रा (09): अंतिम मतदाता – 1,86,832 (वृद्धि – 1,133)
  • अंबिकापुर (10): अंतिम मतदाता – 2,27,363 (वृद्धि – 1,714)
  • सीतापुर (11): अंतिम मतदाता – 1,88,115 (वृद्धि – 971)

मतदाता नाम जांच एवं आवेदन प्रक्रिया:

01 जनवरी 2026 की पात्रता तिथि तक 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। आवश्यक संशोधन हेतु प्रपत्र 6, 7 एवं 8 भी भरे जा सकते हैं।

मतदाता अपना नाम निम्न माध्यमों से जांच सकते हैं:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने जिले के नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ, बीएलए एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, एसडीएम फगेश सिन्हा तथा निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47