Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्पताल में मरीजों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में पूजा-अर्चना, अस्पताल में मरीजों से की मुलाकात

अंबिकापुर, 21 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

पूजा-अर्चना के उपरांत मंत्री अग्रवाल लखनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मरीजों को फल वितरित कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले से चर्चा कर मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हम सभी उनके जन्मदिवस पर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, ताकि वे प्रदेशवासियों की सेवा इसी समर्पण भाव से करते रहें।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई तथा प्रदेश की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना की।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47