Advertisement

बोर्ड परीक्षा 2026: छात्रों की शंकाओं के समाधान हेतु सीजी बोर्ड की “हेल्पलाइन 2026” प्रभावी, अब तक 660 कॉल

बोर्ड परीक्षा 2026: छात्रों की शंकाओं के समाधान हेतु “हेल्पलाइन 2026” बनी संबल का माध्यम

रायपुर, 21 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान हेतु “हेल्पलाइन 2026” का संचालन परीक्षा के एक दिवस पूर्व से प्रभावी रूप से किया जा रहा है। यह हेल्पलाइन 05 फरवरी 2026 से मण्डल की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले एवं सचिव पुष्पा साहू के निर्देशन में निरंतर संचालित है, जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन के साथ-साथ मानसिक संबल भी प्राप्त हो रहा है।

विषय विशेषज्ञों ने दिया विषयवार मार्गदर्शन

आज 21 फरवरी 2026 को राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन तथा शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा विषयों के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया।
इस अवसर पर सुनिता पाण्डेय, आस्था निगम, सोमा बनिक, अर्पणा तिवारी, नम्रता तिवारी, रंजना ठाकुर, राजकुमार गेन्ड्रे, निशा सिंह, दीपा साखरकर एवं सहायक प्राध्यापक अखिलेश वामनगड़े ने महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परीक्षा पैटर्न एवं उत्तर लेखन शैली पर विशेष मार्गदर्शन

हेल्पलाइन के माध्यम से विद्यार्थियों ने रसायन शास्त्र के वैद्युत रसायन, आयोडोफॉर्म अभिक्रिया, नेमिंग अभिक्रिया एवं जैव अणुओं से संभावित प्रश्नों को लेकर जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने यह भी पूछा कि प्रश्न सिलेबस से बाहर आएंगे या नहीं तथा परीक्षकों को सिलेबस की कितनी जानकारी रहती है।

इसके अतिरिक्त प्रश्नपत्र के ब्लूप्रिंट, परीक्षा पैटर्न, कंप्यूटर विषय की तैयारी, कंपनी लेखा से संभावित प्रश्न, उत्तर लेखन शैली और कम समय में प्रभावी तैयारी कैसे की जाए जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। विषय विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों का सरल, स्पष्ट और प्रेरणादायक उत्तर देकर विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया।

660 कॉल्स के माध्यम से छात्रों तक पहुँचा मार्गदर्शन

दिनांक 21 फरवरी 2026 तक हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर कुल 660 कॉल प्राप्त हुए हैं। प्रत्येक कॉल का सुव्यवस्थित समाधान करते हुए विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक एवं परामर्शात्मक सहयोग प्रदान किया गया।

सफल संचालन में अधिकारियों की अहम भूमिका

हेल्पलाइन का संचालन उपसचिव डॉ. बी. रघु के मार्गदर्शन में एवं समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया जा रहा है। मण्डल की यह पहल परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, स्पष्टता एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास मानी जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47