Advertisement

सरगुजा संभाग में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: 18 विकासखंडों में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम

अंबिकापुर, 21 फरवरी 2026/कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), संबंधित अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

पद एवं विषयवार रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश

कलेक्टर वसंत ने जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में पदवार एवं विषयवार रिक्तियों की जानकारी ली। उन्होंने आगामी शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व अतिथि शिक्षक एवं अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नए सत्र में किसी भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षण कार्य बाधित नहीं होना चाहिए।

बौद्धिक विकास के लिए न्यूज़ डेस्क और बेसिक नॉलेज पर जोर

बैठक में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में “न्यूज़ डेस्क” के रूप में दैनिक समाचार पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में समसामयिक ज्ञान, भाषा दक्षता एवं अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होगा।
साथ ही प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान के 25 से 30 प्रश्न-उत्तर तैयार कर नियमित अभ्यास कराने के निर्देश भी दिए।

एमडीएम और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा

कलेक्टर ने आगामी सत्र से पहले सभी जर्जर एवं मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की सूची तैयार कर शीघ्र चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच कर नियमानुसार बर्खास्तगी की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के तहत सभी विद्यालयों में गैस सिलेंडर के उपयोग को अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। जिन विद्यालयों में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा एमडीएम की नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

अनुकंपा नियुक्ति एवं पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

बैठक में अनुकंपा नियुक्ति एवं लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित कर्मचारियों को जिला कार्यालय की स्वीकृति के बिना पुनः उपस्थिति की अनुमति नहीं दी जाए।

साथ ही सभी शिक्षकों की आधार आधारित उपस्थिति (बायोमेट्रिक/आधार लिंक) पंजीयन प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पेयजल विहीन विद्यालयों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक विद्यालय परिसर में आवश्यकतानुसार बोरवेल खनन कराने के निर्देश भी दिए।

अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर ने बच्चों के अपार आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। सभी बीईओ को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर प्रकरण एसडीएम कार्यालय को प्रेषित करें। विभागीय समन्वय से प्रमाण पत्र निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

दस्तावेजीकरण एवं विशेष शिविर आयोजन

दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र निर्माण हेतु ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत प्रगति प्रतिवेदन तैयार कर निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करने को कहा गया।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा, डीएमसी सर्वजीत पाठक सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05