Advertisement

अंबिकापुर: स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कलेक्टर अजीत वसंत ने दिए शिक्षक भर्ती व एमडीएम सुधार के निर्देश

अंबिकापुर: स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कलेक्टर अजीत वसंत ने दिए शिक्षक भर्ती से लेकर एमडीएम सुधार तक अहम निर्देश

अंबिकापुर, 22 फरवरी 2026/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), संबंधित अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुधार, रिक्त पदों की पूर्ति, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पद एवं विषयवार रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश

कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय स्कूलों में पदवार एवं विषयवार रिक्तियों की जानकारी लेते हुए आगामी शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व अतिथि शिक्षक एवं अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए शैक्षणिक सत्र में किसी भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास पर विशेष जोर

बैठक में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में “न्यूज़ डेस्क” के रूप में दैनिक समाचार पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में सामान्य ज्ञान के 25 से 30 प्रश्न-उत्तर तैयार कर नियमित अभ्यास कराने के निर्देश भी दिए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एमडीएम और बुनियादी सुविधाओं में सुधार

कलेक्टर ने सभी जर्जर एवं मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की सूची तैयार कर चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के तहत सभी विद्यालयों में गैस सिलेंडर के उपयोग एवं नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता व स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

अनुकंपा नियुक्ति एवं लंबित पेंशन मामलों का शीघ्र निराकरण

अनुकंपा नियुक्ति एवं लंबित पेंशन प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी शिक्षकों की आधार आधारित उपस्थिति पंजीयन प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूर्ण कराने को कहा। साथ ही पेयजल विहीन स्कूलों में आवश्यकतानुसार बोरवेल खनन कराने के निर्देश भी दिए गए।

अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

बच्चों के अपार आईडी निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने सभी बीईओ को निर्देशित किया कि जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर प्रकरण एसडीएम कार्यालय को भेजें तथा विभागीय समन्वय से कार्य में तेजी लाई जाए।

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष शिविर

दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र निर्माण हेतु ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में विस्तृत प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा, डीएमसी सर्वजीत पाठक, सभी बीईओ एवं बीआरसी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47