Advertisement

अंबिकापुर: 12 केंद्रों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई CGPSC प्रारंभिक परीक्षा, 8973 अभ्यर्थी हुए शामिल

अंबिकापुर: 12 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई CGPSC प्रारंभिक परीक्षा, 8973 परीक्षार्थी हुए शामिल

अंबिकापुर, 23 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रारंभिक पीएससी परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में आज शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, गोपनीयता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

प्रथम पाली में 4515 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

प्रथम पाली में कुल 5601 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4515 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 1088 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

द्वितीय पाली में 4460 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

द्वितीय पाली में भी 5601 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4460 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1141 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।

कुल 8973 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

दोनों पालियों को मिलाकर कुल 8973 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया।

उड़नदस्ता और पर्यवेक्षक दल रहे सतर्क

जिला प्रशासन द्वारा गठित पर्यवेक्षक दलों एवं उड़नदस्ता टीमों ने सभी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया। संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में रही। प्रशासन की सतर्कता एवं बेहतर समन्वय के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05