Advertisement

सूरजपुर: 4 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025

सूरजपुर: 4 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025

सूरजपुर, 23 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 आज जिला मुख्यालय सूरजपुर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 04 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में कुल 1238 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 990 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 248 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भी 1238 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 981 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 257 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा, गोपनीयता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता के साथ की गई थीं। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47