Advertisement

AI समिट में नग्न प्रदर्शन देश का अपमान, राहुल गांधी राजनीति के निचले स्तर पर: कोमल सिंह राजपूत

AI समिट में नग्न प्रदर्शन देश का अपमान, राहुल गांधी राजनीति के सबसे निचले स्तर पर गिरे: कोमल सिंह राजपूत

राजनांदगांव, 23 फरवरी 2026/ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को देश का अपमान बताते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीति के एक नए निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहां कथित रूप से उनके इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करने के लिए उकसाया गया।

कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पूर्व में भी देश को बदनाम करने के कई प्रयास किए गए हैं, लेकिन यह घटना कांग्रेस के वैचारिक पतन, निर्लज्जता और मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के उकसावे पर की गई यह घिनौनी हरकत कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को उजागर करती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, तकनीकी प्रगति और राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केवल अवरोध, अराजकता और नकारात्मक राजनीति का प्रतीक बनकर रह गई है।

कोमल सिंह राजपूत ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार की गंदी राजनीति के विरोध में भाजयुमो द्वारा कांग्रेस मुख्यालयों का घेराव किया गया, ताकि जनता का ध्यान कांग्रेस की अशोभनीय सोच की ओर आकृष्ट किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एआई इम्पैक्ट समिट को बदनाम करने की साजिश पहले से रच रखी थी। लोगों को जानबूझकर पंजीकृत कराया गया और फिर उन्हें इस अपमानजनक कृत्य के लिए उकसाया गया।

उन्होंने कहा कि तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में पूरी दुनिया भारत की प्रगति की प्रशंसा कर रही है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस देश की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को रोकना है।

कोमल सिंह राजपूत ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस तरह की ओछी राजनीति बंद नहीं हुई तो आने वाले समय में कांग्रेस इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47