Advertisement

Indian Army Agniveer | अग्निवीर भर्ती 2026: थल सेना में भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल अंतिम तिथि

अग्निवीर भर्ती 2026: भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें अप्लाई

अंबिकापुर, 23 फरवरी 2026/उपसंचालक रोजगार ने बताया कि भारतीय थल सेना (अग्निवीर) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के अंतर्गत निम्न पदों पर चयन किया जाएगा —

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
  • अग्निवीर (जनरल ड्यूटी – पुरुष)
  • अग्निवीर टेक्निकल
  • क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
  • ट्रेड्समैन
  • नर्सिंग असिस्टेंट
  • नर्सिंग असिस्टेंट (वेट)
  • सिपाही फार्मा
  • अग्निवीर महिला (सेना पुलिस)
  • स्थायी कैडर के अंतर्गत चयनित पद

शैक्षणिक योग्यता

पद के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। विस्तृत पात्रता शर्तें आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

परीक्षा की संभावित तिथि

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 10 जून 2026 के मध्य संभावित है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश समय-समय पर वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) के दूरभाष क्रमांक 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05