
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending
जनगणना 2027: अंबिकापुर में तकनीकी सहायक व बहुकार्य कर्मियों की निविदा निरस्त, नई टेंडर जल्द
अंबिकापुर में भारत की जनगणना 2027 कार्य के लिए तकनीकी सहायकों एवं बहु कार्य कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु जारी निविदा अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। नई निविदा शीघ्र जारी होगी।
जनगणना 2027 कार्य हेतु जारी निविदा निरस्त, नई निविदा जल्द होगी जारी
अंबिकापुर, 23 फरवरी 2026/अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने जानकारी दी है कि भारत की जनगणना 2027 कार्य के लिए जिला कार्यालय सहित जिले के समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में तकनीकी सहायकों एवं बहु कार्य कर्मचारियों के कुल 16 पदों पर 18 माह की अवधि हेतु नियुक्ति के लिए जारी निविदा (टेंडर) को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि नई निविदा आमंत्रित किए जाने की सूचना पृथक से प्रकाशित की जाएगी। संबंधित अभ्यर्थियों एवं संस्थाओं से आग्रह किया गया है कि वे आगामी सूचना के लिए आधिकारिक विज्ञप्तियों पर नियमित नजर बनाए रखें।











