Advertisement

रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर कई मुद्दों को लेकर बड़ा हमला

कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन

रायपुर, 23 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सरकार को विभिन्न विषयों पर घेरने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक के प्रमुख बिंदु

प्रदेश के अन्नदाता किसानों के साथ वादाखिलाफी।

प्रदेश में कथित प्रशासनिक आतंकवाद।

कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति।

एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नामों की कटौती।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धान खरीदी केंद्रों में बोरा भराई एवं तुलाई के नाम पर किसानों से अवैध वसूली।

प्रदेश में सड़कों के निर्माण प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप।

खतरनाक अपशिष्ट उत्सर्जन करने वाले उद्योगों द्वारा एनजीटी की गाइडलाइन का उल्लंघन।

बिजली बिल की दरों में वृद्धि।

अधिसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून के उल्लंघन का मुद्दा।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अनेक विधायक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक दल ने इन सभी मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और सदन में मजबूती से उठाने का निर्णय लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47