अंबिकापुर में पीलिया की रोकथाम हेतु विशेष सर्वे अभियान, सभी सैंपल नेगेटिव

अंबिकापुर में पीलिया की रोकथाम हेतु विशेष सर्वे अभियान, सभी सैंपल नेगेटिव

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

अंबिकापुर, 25 फरवरी 2026।कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सरगुजा के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र अंबिकापुर के मोमिनपुर एवं नवागढ़ वार्ड में पीलिया के संभावित फैलाव की रोकथाम और नियंत्रण के लिए विशेष सर्वे अभियान चलाया गया।

दिनांक 24 फरवरी को शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, अंबिकापुर की 35 नर्सिंग छात्राओं ने घर-घर पहुंचकर संदिग्ध मरीजों की पहचान की और सैंपल एकत्रित किए। इससे पूर्व 23 फरवरी को लिए गए सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है, जिससे क्षेत्र में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में पाई गई है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में क्लोरीनेशन, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने और जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

नागरिकों से अपील की गई है कि पीलिया के लक्षण—जैसे आंखों व त्वचा का पीला पड़ना, कमजोरी, भूख न लगना, उल्टी या बुखार—दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। साथ ही स्वच्छ पेयजल का उपयोग और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी की गई है।