अंबिकापुर में अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत ‘सियान विवेक युवा आनंद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांसद चिंतामणि महाराज, महापौर मंजूषा भगत सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और दिव्यांग बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य पीढ़ियों के बीच संवाद और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा।

अंबिकापुर में ‘सियान विवेक युवा आनंद’ कार्यक्रम आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अंबिकापुर 25 फरवरी 2026/ समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आज अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक जीवन की दिशा में ठोस पहल करते हुए ‘सियान विवेक युवा आनंद’ (इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग इवेंट) कार्यक्रम का आयोजन राजमोहिनी भवन में किया गया। कार्यक्रम में चिंतामणि महाराज, सांसद सरगुजा, मंजूषा भगत, महापौर, तथा प्रियंका गुप्ता, एम.आई.सी. सदस्य नगर निगम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग बच्चों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों का सम्मान एवं संरक्षण, पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करना, पीढ़ियों के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देना तथा सामाजिक सुरक्षा एवं भावनात्मक लगाव को मजबूत करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपने बुजुर्गों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही जीवन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का समाज में बहुमूल्य योगदान है तथा युवाओं को उनके अनुभव, सीख एवं सुझावों का सम्मान करना चाहिए। उनके मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम स्थल पर समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद, परिचर्चा, ‘पुरखौती किस्सा’ कहानी सत्र, पहेली एवं प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गई, जिससे वरिष्ठजनों एवं युवाओं के बीच आत्मीय संवाद स्थापित हुआ। इस अवसर पर व्ही.के. उके, उप संचालक, समाज कल्याण सरगुजा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।