Advertisement

अंबिकापुर में मौसमी बीमारी और टायफाइड के मामले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

अंबिकापुर में पीलिया के संभावित फैलाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग का विशेष सर्वे अभियान

अंबिकापुर, 26 फरवरी 2026। नगरीय निकाय क्षेत्र में पीलिया के संभावित फैलाव को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष डोर-टू-डोर सर्वे अभियान संचालित किया गया। यह अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को के निर्देशन में चलाया गया। अभियान की निगरानी संचारी रोग नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता एवं एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. वर्षा राजपूत द्वारा की गई।

सर्वे के अंतर्गत मोमीनपुरा, खठीकपारा एवं झझठपारा (नमनाकला) क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अंबिकापुर की नर्सिंग छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और संदिग्ध मरीजों के सैंपल एकत्रित किए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

सर्वे के दौरान क्षेत्र में मौसमी बीमारी के 4 तथा टायफाइड के 2 प्रकरण सामने आए हैं। फिलहाल क्षेत्र की स्थिति सामान्य पाई गई है और पीलिया का कोई व्यापक प्रकोप नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है।

इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार पेयजल स्रोतों में क्लोरीनेशन तथा जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि पीलिया के लक्षण जैसे आंखों और त्वचा का पीला पड़ना, कमजोरी, भूख न लगना, उल्टी या बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। साथ ही स्वच्छ एवं उबला हुआ पानी उपयोग करने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने आश्वस्त किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05