अंबिकापुर में पीलिया की सूचना पर 35 जल नमूनों की जांच, 34 पाए गए सुरक्षित

अंबिकापुर में पीलिया की सूचना पर निगम और स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जांच में अधिकांश नमूने मानक अनुरूप

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

अंबिकापुर, 26 फरवरी 2026। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर को 22 फरवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 40 मोमिनपुरा अयान मार्ग एवं नवागढ़ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 40 से 45 लोगों के पीलिया से ग्रसित होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही निगम की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग व संबंधित पार्षद के साथ समन्वय स्थापित कर संदिग्ध घरों का चिन्हांकन किया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उक्त क्षेत्रों में पिछले 2 से 3 महीनों के दौरान 40–45 पीलिया के प्रकरण सामने आए थे। एहतियातन कार्रवाई करते हुए 23 और 24 फरवरी को प्रभावित क्षेत्रों से 35 जल नमूने एकत्रित कर शासकीय मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर भेजे गए। 25 फरवरी को प्राप्त रिपोर्ट में 35 में से 34 नमूने मानक अनुरूप पाए गए, जबकि केवल 1 नमूना निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया।

इसके अतिरिक्त जल नमूनों को पीएचई विभाग की एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं (सूरजपुर और रायपुर) भेजा गया है, जिनकी रिपोर्ट आना शेष है।

स्वास्थ्य शिविर और रक्त जांच

23 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष शिविर आयोजित कर 63 संदिग्ध व्यक्तियों के रक्त नमूने लिए गए, जिनमें से 47 की जांच पूरी हो चुकी है। जांच में केवल एक व्यक्ति में पीलिया की पुष्टि हुई है, शेष में लक्षण नहीं पाए गए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

24 फरवरी को 32 अतिरिक्त नमूने लिए गए, जिनकी रिपोर्ट प्रतीक्षित है।

मृत्यु संबंधी खबरों पर स्पष्टीकरण

स्थानीय समाचार पत्रों में खटिकपारा के 13 वर्षीय बालक और जनपदपारा के 40 वर्षीय व्यक्ति की पीलिया से मृत्यु की खबर प्रकाशित हुई थी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोनों की मृत्यु अन्य बीमारियों के कारण हुई है, पीलिया से नहीं।

जल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था

नगर निगम के अनुसार, शहर में संचालित दो फिल्टर प्लांटों से प्रतिदिन 32.5 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जल गुणवत्ता की नियमित जांच फिल्टर प्लांट और विभिन्न वार्डों में की जा रही है।

निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सफाई अभियान, नाली सफाई, जल नेटवर्क में लीकेज की जांच और सुधार कार्य किए जा रहे हैं। अन्य वार्डों से भी जल नमूने लेकर परीक्षण की प्रक्रिया जारी है।

नागरिकों से अपील

नगर पालिक निगम अम्बिकापुर ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में नगरीय क्षेत्र में किसी व्यापक संक्रमण या महामारी की स्थिति नहीं है, फिर भी सतर्कता और निगरानी लगातार जारी है।