छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

होली और ईद को लेकर अंबिकापुर में शांति समिति की बैठक आज 3 बजे

अंबिकापुर में 4 मार्च की होली और 21 मार्च की ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 26 फरवरी को सायं 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। प्रशासन ने सभी संबंधितों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

होली और ईद-उल-फितर को लेकर अंबिकापुर में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अंबिकापुर, 26 फरवरी 2026। आगामी 04 मार्च 2026 को होली एवं 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर (ईद) के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।

पूर्व में यह बैठक 26 फरवरी 2026 को सायं 4:00 बजे निर्धारित की गई थी, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए अब यह बैठक 26 फरवरी 2026 को सायं 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों, धार्मिक नेताओं, शांति समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है, ताकि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर समुचित चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकें।

प्रशासन का उद्देश्य है कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाए जाएं।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!