Advertisement

होली और ईद 2026: अम्बिकापुर प्रशासन अलर्ट, पेट्रोलिंग और कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय

अम्बिकापुर में होली और ईद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर, 27 फरवरी 2026। आगामी 04 मार्च 2026 को होली तथा 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर (ईद) के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

बैठक में नगर निगम महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, आईपीएस राहुल बंसल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप सहित समिति के सदस्य, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

सामाजिक सद्भाव के साथ मनेंगे दोनों पर्व

महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि सरगुजा जिले में सभी त्योहार परंपरागत रूप से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी होली और ईद-उल-फितर सामाजिक समरसता और उल्लास के साथ संपन्न होंगे।

उन्होंने समिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जिले में शांति, सौहार्द्र और सद्भावना का वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

अपर कलेक्टर सुनील नायक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में आमजन से सहयोग की अपील की। ईद के अवसर पर ईदगाह एवं मस्जिदों के आसपास विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग और सख्ती

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम निगरानी रखेगी।

हुड़दंग करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों से पहले वाहनों की जांच, ब्रीथ एनालाइजर से जांच एवं नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। आम नागरिकों की सुविधा हेतु कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किया जाएगा।

समिति सदस्यों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने पर्वों को शांतिपूर्ण एवं लोक परंपरागत ढंग से मनाने के लिए कई सुझाव दिए।

विद्यालय एवं महाविद्यालय की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तेज आवाज वाले डीजे पर नियंत्रण।

चौक-चौराहों पर सघन जांच अभियान।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं तीन सवारी पर सख्त कार्रवाई।

चिकित्सा सेवा, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, मछुआरों एवं गोताखोरों की टीम अलर्ट मोड में रहे।

थाना स्तर के कंट्रोल रूम नंबर जारी किए जाएं।

मिठाइयों में मिलावट एवं रासायनिक रंगों की जांच सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली एवं ईद के पावन अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा कायम रह सके।

सरगुजा जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57