Advertisement

हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग पर सरगुजा में महिला कांग्रेस का पुतला दहन

Hardeep Singh Puri के इस्तीफे की मांग पर सरगुजा में प्रदर्शन, महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन

अंबिकापुर/सरगुजा। केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri का नाम कथित तौर पर Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों में सामने आने के विरोध में जिला महिला कांग्रेस ने घड़ी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्ष 2008 में नाबालिग लड़कियों के दैहिक शोषण के मामले में दोषी ठहराए गए जेफ्री एप्सटीन से मंत्री की कई बार मुलाकात हुई और ई-मेल के जरिए संवाद भी हुआ। महिला कांग्रेस का कहना है कि ये मुलाकातें वर्ष 2014 के बाद की बताई जा रही हैं।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एप्सटीन पर न केवल नाबालिग लड़कियों के शोषण के आरोप थे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रभावशाली लोगों से उसके संबंध भी रहे। इसी संदर्भ में मंत्री के साथ कथित संपर्क को लेकर नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि “विश्व स्तर पर ऐसे मामलों में जुड़े लोगों पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन भारत में मंत्री को संरक्षण दिया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।”

राजीव भवन से रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने काला वस्त्र पहनकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया और घड़ी चौक पर पुतला दहन किया। प्रदर्शन में मधु दीक्षित, संध्या रवानी, नुजहत फातिमा, समा परवीन, रूही गजाला, पूर्णिमा सिंह, नीतू शर्मा, प्रीति सिंह, अनुराधा सिंह, चंचला सांडिल्य, हमीदा बानो, सपना सिन्हा, ममता सिंह, मेघा खांडेकर, मालती सिंह, साधना कश्यप, सरोज मरावी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57