Advertisement

राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज अंबिकापुर में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 संपन्न

राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज अंबिकापुर में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 संपन्न

राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज अंबिकापुर में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

अंबिकापुर। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य तथा सांसद चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, सांस्कृतिक, क्रीड़ा, एनएसएस, एनसीसी, स्वीप सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत अति विशिष्ट अतिथि तथा क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा प्रो. रिजवान उल्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे।

संस्कार और शिक्षा दोनों जरूरी – मंत्री राजेश अग्रवाल

मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने अभिभावकों की तपस्या को अपनी मेहनत से सार्थक करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी है, इसलिए कभी निराश न हों। मोबाइल का उपयोग आवश्यकता अनुसार करें और विशेष रूप से छात्राएं आगे बढ़कर शिक्षा, व्यवसाय और नौकरी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएं।

सफलता से सरगुजा का नाम रोशन करें – सांसद चिंतामणि महाराज

अध्यक्षीय उद्बोधन में सांसद चिंतामणि महाराज ने सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर माता-पिता के साथ-साथ सरगुजा अंचल का नाम रोशन करें।

प्राचार्य ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन

कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ये रहे प्रमुख अतिथि एवं गणमान्य

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रतिनिधि मनोज अग्रवाल, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, अरुण सिंह, रविकांत ओरांव, निरंजन राय, डॉ. शिवमंगल सिंह, शशिकांत जयसवाल, प्रियंका चौबे, इंदु चौबे, नीलम राजवाड़े, दीपक यादव, जनमेजय मिश्रा सहित नगर के अनेक पार्षद, जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47