Advertisement

मक्का के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग में 8 करोड़ की अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़, 5.62 एकड़ में लगी फसल जब्त

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम समोदा, झेंझरी और सिरसा के मध्य स्थित खेत में की गई कार्रवाई में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में उगाई गई अफीम की फसल जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई है।

संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अफीम की फसल मिलने के बाद संबंधित विभागों को सूचना दी गई। इसके बाद Narcotics Control Bureau, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, आबकारी विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

मक्का के बीच छिपाकर उगाई गई थी अफीम

जांच में सामने आया कि मक्का के पौधों के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाए गए थे, ताकि खेती को छिपाया जा सके। खेत का निरीक्षण कर अफीम के पौधों को जब्त किया गया।

जमीन किसके नाम पर दर्ज

राजस्व विभाग की जांच में पता चला कि ग्राम झेंझरी की भूमि खसरा नंबर 309 (80 डिसमिल) और खसरा नंबर 310 (9 एकड़ 92 डिसमिल) कुल 10 एकड़ 72 डिसमिल भूमि मधुमती ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार के संयुक्त नाम पर दर्ज है। इसी भूमि के करीब 5.62 एकड़ हिस्से में अफीम की खेती पाई गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

110 एकड़ जमीन तारबंदी से घिरी

मौके पर यह भी पाया गया कि समोदा और झेंझरी क्षेत्र की करीब 110 एकड़ जमीन को तार फेंसिंग से घेरकर उसमें मक्का, गेहूं, धान, चना और ज्वार जैसी फसलें भी लगाई गई थीं। सीमांकन और राजस्व अभिलेखों के परीक्षण में यह जमीन निजी स्वामित्व की पाई गई।

इन लोगों पर दर्ज हुआ मामला

मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। आरोपियों में शामिल हैं:

  • विनायक ताम्रकार (58 वर्ष), निवासी तमेरपारा दुर्ग
  • विकास बिश्नोई (27 वर्ष), जिला जोधपुर (राजस्थान)
  • मनीष ठाकुर
  • अचला राम जाट (28 वर्ष) – फरार

इन सभी के खिलाफ NDPS Act के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी अचला राम जाट की तलाश जारी है।

कई विभागों की संयुक्त टीम रही शामिल

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और मणीशंकर चंद्रा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर, एसडीओपी चित्रा वर्मा, थाना पुलगांव पुलिस, जेवरा सिरसा चौकी पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, आबकारी विभाग और राजस्व विभाग की टीम शामिल रही।

नागरिकों से अपील

जिला प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशीले पदार्थों की खेती या तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57