Advertisement

कोरबा में 11 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 120 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका

कोरबा में 11 मार्च को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 120 से अधिक पदों पर भर्ती

कोरबा, 08 मार्च 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में 11 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से Principal Security and Allied Services Pvt. Ltd., The Real Hunter, Krishna Corporation तथा Apollo Pharmacies Limited द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती में सिक्योरिटी गार्ड (70), सिक्योरिटी सुपरवाइजर (10), डॉग हैंडलर (12), सीआरओ (2), टेक्निकल असिस्टेंट (6), फार्मासिस्ट (10) और फार्मेसी असिस्टेंट (10) पद शामिल हैं। इन पदों के लिए योग्यता 8वीं, 12वीं और स्नातक निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 7,000 से 15,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इच्छुक अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने से पहले रोजगार पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 पर संपर्क किया जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47