Advertisement

धमतरी लाईवलीहुड कॉलेज में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण, 16 मार्च तक करें आवेदन

धमतरी, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के दसवीं पास अभ्यर्थी आगामी 16 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज, धमतरी में जमा कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57