कांकेर के कलमुच्चे में 13 मार्च को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

कलमुच्चे में 13 मार्च को लगेगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 मार्च 2026।कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए 13 मार्च (शुक्रवार) को कांकेर विकासखंड के कलमुच्चे में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर में ग्राम पंचायत कलमुच्चे, पीढ़ापाल, मुरागांव, तुलतुली, मांदरी, कुरिष्टिकुर, कोकपुर, मालगांव, कोड़ेजुंगा और बारदेवरी के ग्रामीण अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर उपस्थित होंगे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उन्हें इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यदि किसी ग्रामीण को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है, तो उसका समाधान भी मौके पर ही किया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि शिविर में जिला, ब्लॉक तथा क्लस्टर स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण सुनिश्चित करें।