Advertisement

कांकेर में 14 मार्च की नेशनल लोक अदालत की तैयारी, अधिक मामलों के निराकरण पर जोर

14 मार्च की नेशनल लोक अदालत को लेकर कांकेर जिला न्यायालय में बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निराकरण पर जोर

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 मार्च 2026।आगामी नेशनल लोक अदालत (14 मार्च) की तैयारियों और अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण को लेकर जिला न्यायालय कांकेर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजीव कुमार टामक, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने की।

बैठक में बैंक, नगरपालिका, विद्युत और दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि न्यायालयों में लंबित मामलों को अधिकतम संख्या में राजीनामा और आपसी समझौते के माध्यम से लोक अदालत में निराकृत कराया जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रधान जिला न्यायाधीश ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों में समझौते की संभावना है, उनकी सूची शीघ्र तैयार कर संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत करें, ताकि पक्षकारों को समय पर नोटिस जारी किया जा सके।

इसके साथ ही प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को भी समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव हो सके।

बैठक में शांति प्रभु जैन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47