Advertisement

सरायपाली में स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं व कुपोषण पर फोकस

सरायपाली में स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं और कुपोषण पर जोर

महासमुंद, 12 मार्च 2026। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बैठक में हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं के समयपूर्व चिन्हांकन, उनके नियमित फॉलोअप और काउंसलिंग, साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम, टीकाकरण की प्रगति तथा शिशु मृत्यु और मातृ मृत्यु ऑडिट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके साथ ही प्रत्येक शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर कुपोषित बच्चों के लिए आयोजित विशेष शिविरों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह, प्रभारी सीडीपीओ दीक्षा बारीक सहित महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47