Advertisement

जांजगीर-चांपा: विजय स्वीट्स में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग, 4 सिलेंडर जब्त

घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पकड़ा गया प्रतिष्ठान, 4 सिलेंडर सहित सामान जब्त

जांजगीर-चांपा, 12 मार्च 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने तथा उसकी कालाबाजारी और व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत पहरिया स्थित विजय स्वीट्स में टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान प्रतिष्ठान के संचालक शंकर लाल कुम्भकार द्वारा घरेलू लाल गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक रूप से नाश्ता तैयार कर बिक्री के लिए करते हुए पाया गया।

मौके पर जांच दल ने 4 घरेलू लाल सिलेंडर, 2 चूल्हा, 1 दोसा प्लेट चूल्हा, 3 रेगुलेटर तथा 3 गैस पाइप जब्त किए।

इस मामले में संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47