Advertisement

कोरबा: पवन जनरल स्टोर्स पर छापा, घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग, 15 सिलेंडर जब्त

कोरबा में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 15 सिलेंडर जब्त

कोरबा, 12 मार्च 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशों के तहत जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजस्व विभाग और खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, बालकों रोड चेक पोस्ट स्थित पवन जनरल स्टोर्स के प्रतिष्ठान और उससे संबंधित गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल को प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अनधिकृत भंडारण किए जाने के प्रमाण मिले। जांच में कुल 15 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से संधारित अवस्था में पाए गए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।

जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कँवर ने बताया कि यहां एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडरों में रिफिलिंग कर ब्लैक में अधिक कीमत पर बिक्री भी की जा रही थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया कि घरेलू उपयोग के लिए जारी एलपीजी सिलेंडरों का किसी भी प्रकार से व्यावसायिक उपयोग कानूनन दंडनीय अपराध है। जिले में ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संयुक्त जांच दल ने प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि एलपीजी गैस वितरण एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर अनाधिकृत भंडारण और दुरुपयोग की घटनाओं पर नियंत्रण रखा जाए।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें और यदि कहीं ऐसी गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग या जिला प्रशासन को इसकी सूचना दें। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्राप्त हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


 

 

 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47