कांकेर में सुरक्षा गार्ड कोर्स के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, 13 मार्च को लाइवलीहुड कॉलेज में काउंसलिंग

कांकेर में सुरक्षा गार्ड कोर्स के लिए निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, 13 मार्च को काउंसलिंग

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 मार्च 2026। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में सुरक्षा गार्ड कोर्स के लिए 30 सीटों पर निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

प्रशिक्षण के लिए 13 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक Livelihood College Kanker, गोविंदपुर कांकेर में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

संस्था के प्राचार्य ने बताया कि जिले के ऐसे युवा जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है और जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं।

साथ लाने होंगे ये दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे—

  • शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची
  • आधार कार्ड
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति

प्रशासन ने जिले के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है।