Advertisement

सूरजपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए किया प्रेरित

पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में स्टार्टअप कार्यशाला: युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाई

सूरजपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज, सूरजपुर में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराना और उन्हें उद्यमिता के लिए प्रेरित करना था।

नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक अवधेष कुमार कुशवाहा ने औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत उपलब्ध अनुदान, छूट और नए उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
चार्टर्ड एकाउंटेंट हिमांशु अग्रवाल ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत बैंक ऋण लेकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की व्यावहारिक जानकारी दी।

चार्टर्ड एकाउंटेंट स्वयं गोयल ने लॉजिस्टिक नीति 2024-30 और छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30 के प्रावधानों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। वहीं चार्टर्ड एकाउंटेंट अरुण गुप्ता ने कहा कि नई सोच और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी युवा स्टार्टअप स्थापित कर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“आने वाला समय युवाओं का है”

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष कलवंत गोयल ने कहा कि सफलता की पहली शर्त अपनी आवश्यकताओं और संभावनाओं को पहचानना है। उन्होंने पशुधन उत्पाद आधारित उद्योगों को क्षेत्र में रोजगार का बेहतर माध्यम बताया।

छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और स्वरोजगार अपनाकर वे देश के सकल घरेलू उत्पाद में भी योगदान दे सकते हैं।

बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सूरजपुर के जिला अग्रणी प्रबंधक आनंद मिंज ने बैंक ऋण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों और बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी दी।

उत्साहजनक रही युवाओं की भागीदारी

कार्यक्रम में रौनक जैन, डॉ. ओमप्रकाश, जयसिंह राज, विवेक मेहता, कृष्णा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल दुबे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य एन. योगेश ने किया।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47