Advertisement

कांकेर समय-सीमा बैठक: लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

कांकेर: समय-सीमा बैठक में लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण पर जोर

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 मार्च 2026। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे ने मंगलवार को समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पीएम पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल, शासन स्तर से प्राप्त पत्रों एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

अपर कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाना अनिवार्य है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक में समय-सीमा के अंतर्गत निराकृत किए गए प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी लंबित मामलों को तय समय-सीमा में पूर्ण करते हुए आम जनता को त्वरित राहत प्रदान करें।

इसके साथ ही शासकीय अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए जमीन चिन्हांकन पर भी विशेष चर्चा की गई। अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) को निर्देशित किया गया कि विभिन्न परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि का शीघ्र चिन्हांकन सुनिश्चित करें।

हाउसिंग बोर्ड द्वारा जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव है। इसके लिए भी संबंधित अधिकारियों को जमीन चिन्हांकन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर अंतागढ़ ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ तथा नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47