Advertisement

गरियाबंद जनदर्शन 2026: 32 आवेदनों पर कलेक्टर के सख्त निर्देश, पीएम आवास समेत कई समस्याओं का निराकरण

गरियाबंद में जनदर्शन: 32 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान

गरियाबंद, 17 मार्च 2026। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रस्तुत कीं। जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

कलेक्टर उइके ने जनदर्शन में कुल 32 आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जनदर्शन में ग्राम गाड़ाघाट की दुजबाई ध्रुव ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। ग्राम उरमाल के बाबूलाल ध्रुव ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार की मांग की, वहीं ग्राम सेंदर के गुल्फु राम कलार ने न्याय दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। ग्राम नहानबिरी की मीना बाई मरकाम ने पट्टा प्रदान करने, ग्राम देवरी के चंद्रप्रकाश घृतलहरे ने श्रम कार्ड में सुधार कराने की मांग रखी।

इसी प्रकार ग्राम मड़ेली की कुंती बाई और तुलसी बाई साहू, ग्राम लोहरसी की भगवती साहू, ग्राम मोहतरा के हरिशचंद्र तथा नगर पंचायत कोपरा के चमनलाल साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर उइके ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि हर पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47