गरियाबंद समय-सीमा बैठक: कलेक्टर के निर्देश, ई-गवर्नेंस, शिकायत निराकरण और विकास कार्यों में तेजी

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश: योजनाओं में तेजी, ई-गवर्नेंस और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

गरियाबंद, 17 मार्च 2026। कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, लंबित प्रकरणों और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-ऑफिस और ईएचआरएसएस की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को अधिकतम कार्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से करने के निर्देश दिए, ताकि पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़े। साथ ही सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की ईमेल आईडी तत्काल सक्रिय करने और अधीनस्थ कार्यालयों तक सूचनाएं समय पर भेजने को कहा गया।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ई-गवर्नेंस पोर्टल पर अनिवार्य प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करने और समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जन शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए वेब पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही हाईकोर्ट के निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने और ई-मॉनिटरिंग प्रणाली के माध्यम से नियमित समीक्षा करने को कहा गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

नगर निकायों की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की जानकारी ली गई और पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका अधिनियम के तहत अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई और अनियमितताओं पर नियंत्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। छिंद तालाब के सौंदर्यीकरण, जल सफाई और मेड़ चौड़ीकरण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए तौरेंगा में नौकायन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, सिकासेर में पर्यटन अधोसंरचना कार्य जल्द पूरा करने और नए पर्यटन स्थलों की पहचान कर विकास योजना तैयार करने को कहा गया। कृषि विभाग को किसानों के लिए समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और केसीसी लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

शिक्षा विभाग को अपार आईडी निर्माण और संस्थागत गतिविधियों की ऑनलाइन एंट्री समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान चलाने और उसकी दैनिक निगरानी करने को कहा गया।

बैठक के अंत में कलेक्टर बीएस उइके ने सभी अधिकारियों को समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।