Advertisement

मोहला में कौशल विकास समीक्षा बैठक: युवाओं को रोजगार से जोड़ने कलेक्टर के निर्देश

कौशल विकास पर फोकस: युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर, प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश

मोहला, 18 मार्च 2026। कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कौशल विकास प्राधिकरण अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को प्रभावी रूप से प्रारंभ करने पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने विभिन्न ट्रेडों में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा कि विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, रोजगार से जुड़ाव और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

बैठक में अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करते हुए समय-सीमा में योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47