Advertisement

रायपुर: सचिन पायलट ने किया पीसीसी कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन, अब संगठन पर डिजिटल निगरानी

पीसीसी कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन: संगठन की गतिविधियों पर अब होगी सीधी निगरानी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर, 18 मार्च 2026। सचिन पायलट ने राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के पीसीसी कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दीपक बैज, चरणदास महंत सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एआईसीसी सचिव एस. संपत कुमार, जरिता लैतफ्लांग, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक देवेन्द्र यादव, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, कनेक्ट सेंटर के चेयरमैन दीपक मिश्रा, को-चेयरमैन पल्लवी सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर बताया गया कि कांग्रेस द्वारा देशभर में कार्यक्रमों की निगरानी के लिए कनेक्ट सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। ये सभी सेंटर एआईसीसी के केंद्रीय सिस्टम से जुड़े रहेंगे और प्रदेश के जिलों, ब्लॉकों और मंडलों में होने वाली गतिविधियों पर सीधी नजर रखेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस पहल से संगठनात्मक गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी और कार्यों की मॉनिटरिंग अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47