जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की

जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला पंचायत के सीईओ  विनय कुमार लंगेह ने गुरूवार को जनपद पंचायत मैनपाट में विकासखण्डीय स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं गोधन न्याय योजना के कार्यां की समीक्षा की।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यां को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण संकेतक अनुसार कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत ग्रामीण अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित ड्राईंग डिजाईन अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराने कहा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसी प्रकार गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं भण्डारण की समीक्षा करते हुए छनाई कार्य में प्रगति लाकर समितियों में शीघ्रता से भण्डारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन, जनपद पंचायत मैनपाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जय गोविन्द गुप्ता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उप अभियंता, कार्यक्रम अधिकारी, रोजगार सहायक एवं तकनिकी सहायक उपस्थित थे।