Rashifal, 24 July 2021:मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला दिन. जानिए

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला दिन. जानिए

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि अन्य राशि वालों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहने वाला है.

नई दिल्ली: शनिवार का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां साथ लेकर आएगा. इस दिन मेष, तुला, धनु और वृश्चिक समेत कई राशि के जातकों की किस्मत बदल जाएगी, और जमकर कमाई होगी. हालांकि कुछ लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है.

मेष (Aries): शनिवार का दिन महिलाओं के लिए शुभ है. जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी. आपके प्रस्ताव ज्यादातर लोग मान सकते हैं. पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं. खुद को अपग्रेड करने के लिए वरिष्ठों की मदद ले सकते हैं.

वृषभ (Taurus): आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें. आपकी मेहनत से आपकी इनकम में बढ़ोतरी साफ दिखाई देगी. पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें. घर में लोगों का आना जाना रहेगा. कुछ भी गलत देखें तो उस पर तुरंत प्रतिकार करना ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini): आपके लिए शनिवार का दिन बढ़िया रहेगा. कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं. धन की बचत भविष्य में सहयोग प्रदान करेगी. फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए थोड़ी चिंता हो सकती है. नौकरी के क्षेत्र में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा.

कर्क (Cancer): आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए. शनिवार का दिन कामकाजी लोगों के लिए सफलता से भरा होगा. आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. कोई नई योजना आपके सामने आ सकती है. प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है.

सिंह (Leo): आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आ सकता है. अपने नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें. कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है. नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कन्या (Virgo): आप खुद की योजना पर भरोसा रखें. विलासिता के सामान पर दिल खोलकर खर्च करेंगे. कारोबारी वर्ग को पुराने निवेशकों के चलते लाभ मिल सकता है. पुराने किसी नुकसान की भरपाई भी हो सकती है. सामाजिक जीवन में भागीदारी बढ़ेगी.

तुला (Libra): आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी. कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी. आप लंबे समय से अटकी पड़ी हुई डील को फाइनल कर सकतें हैं. आर्थिक व्यवहारों में लापरवाही न बरतें. आप शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं.

वृश्चिक (Scorpio): आप अपनी बुद्धिमानी से सभी कामों में कामयाब रहेंगे. कई लोग आपके घर आ सकते हैं. भविष्य में आर्थिक जरूरतें बढ़ने की संभावनाएं. व्यापार में लाभ होगा. आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है. आप अपने परिवार के साथ पुरानी यादों को ताजा करेंगे.

धनु (Sagittarius): शनिवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी. आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरूर रहेंगे. व्यावसायिक समझौते लाभदायी हो सकते हैं. अपने खर्चों में कटौती करना अति आवश्यक है. विधार्थी उच्च अध्ययन में सफलता से उत्साही रहेंगे.

मकर (Capricorn): आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे. व्यापारिक मामलों में बेहतर रणनीति बनाने की आवश्यकता है. कुछ धन की कमी महसूस कर सकते हैं. राजकीय मामलों में आपको सफलता मिलेगी. कुछ मामलों में आप काफी बहादुरी से काम लेंगे.

कुंभ (Aquarius): आपको ग्रहानुकूलता का लाभ मिलेगा. सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है. अपनी योग्यता पर शंका न करें. पारिवारिक संपत्ति का आपको भरपूर लाभ होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है. युवाओं को काम की तलाश रहेगी.

मीन (Pisces): जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा. आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी. शनिवार को कोई नई चीज सीख सकते हैं. आपको लाभ के मौके आसानी से मिलेंगे. कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है.