Advertisement

सुशासन तिहार 2026: सरगुजा में 21 मई को उदयपुर और सीतापुर में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर






सुशासन तिहार 2026: सरगुजा में 21 मई को उदयपुर और सीतापुर में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर



सुशासन तिहार 2026: सरगुजा जिले में 10 जून तक लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, 21 मई को उदयपुर और सीतापुर में महाशिविर

अम्बिकापुर: राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत 10 जून तक सरगुजा जिले में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 21 मई को विकासखण्ड उदयपुर और नगर पंचायत सीतापुर में शिविर लगेंगे।

उदयपुर के मुड़गांव शिविर में शामिल होंगी 14 ग्राम पंचायतें

21 मई को विकासखण्ड उदयपुर के मुड़गांव के शिविर स्थल (माध्यमिक शाला के पास) में शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपने मांगों एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शामिल पंचायतें: दावा, डाड़गांव, पण्डरीडाड़, फुलचुही, नारायणपुर, मुड़गांव, गुमगा, सलबा, घाटबर्रा, परसा, साल्ही, पण्डीपानी, झिरमिटी और केशगवां।

इस शिविर के प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर होंगे तथा सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर व्यवस्था संभालेंगे।


नगर पंचायत सीतापुर के सांस्कृतिक भवन में 7 वार्डों के लिए शिविर

इसी प्रकार नगर पंचायत सीतापुर में सांस्कृतिक भवन को शिविर स्थल बनाया गया है, जहां नगर के 07 वार्डों (वार्ड क्रमांक 6, 9, 10, 11, 12, 13 और 14) के नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस शिविर के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता मुकेश दुबे एवं सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक ग्रेड-3 विक्रांत सोनी होंगे।

“सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों की स्थानीय समस्याओं का मौके पर ही पारदर्शी तरीके से निराकरण करना है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित ग्रामीणों और नागरिकों से शिविरों में उपस्थित होकर अपनी मांगों और शिकायतों का त्वरित समाधान कराने की अपील की है।”


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47