Advertisement

राजपुर में अवैध खाद पर बड़ी कार्रवाई: 3 घरों से 300 बोरी डीएपी जब्त, विक्रेता के पास नहीं मिले दस्तावेज






राजपुर में अवैध खाद पर बड़ी कार्रवाई: 3 घरों से 300 बोरी डीएपी जब्त, विक्रेता के पास नहीं मिले दस्तावेज



राजपुर में अवैध खाद पर बड़ी कार्रवाई: 3 घरों से 300 बोरी डीएपी जब्त, विक्रेता के पास नहीं मिले दस्तावेज

बलरामपुर: अवैध खाद भंडारण की गुप्त सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर देवेंद्र प्रधान के निर्देशन में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नरसिंहपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई कुल 300 बोरी डीएपी खाद बरामद कर उसे जब्त किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने जब नरसिंहपुर में दबिश दी तो वहां निवासी बसंत जायसवाल, छत्रपाल तथा कमलावती जायसवाल के मकानों में क्रमशः 100-100 बोरी डीएपी खाद भंडारित मिली। संबंधित व्यक्तियों से मौके पर खाद के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके।

जब्ती का पूरा विवरण:

  • बसंत जायसवाल का मकान: 100 बोरी डीएपी
  • छत्रपाल का मकान: 100 बोरी डीएपी
  • कमलावती जायसवाल का मकान: 100 बोरी डीएपी
  • कुल जब्ती: 300 बोरी डीएपी खाद
  • मुख्य आरोपी (विक्रेता): संदीप जायसवाल (निवासी ग्राम खुखरी)

पूछताछ में ग्रामीणों ने खुलासा किया कि उक्त खाद ग्राम खुखरी निवासी खाद विक्रेता संदीप जायसवाल की है। इसके पश्चात मौके पर पहुंचे संदीप जायसवाल ने खाद को अपना होना स्वीकार किया, परंतु उसके द्वारा भी खाद के भंडारण एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) या बिल प्रस्तुत नहीं किया गया। दस्तावेजों के अभाव में टीम द्वारा समस्त 300 बोरी खाद को राजसात करने की प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया।

इस बड़ी कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार राजपुर नरेंद्र कंवर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजपुर सहित राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम के अन्य कर्मचारी मुस्तैद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कालाबाजारियों और खाद माफियाओं में हड़कंप मच गया है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47