Advertisement

सिपेट रायपुर में 1000 युवाओं को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, अम्बिकापुर में 21 से 28 मई तक काउंसिलिंग शिविर






सिपेट रायपुर में 1000 युवाओं को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, अम्बिकापुर में 21 से 28 मई तक काउंसिलिंग शिविर



सिपेट रायपुर में एसईसीएल के सौजन्य से 1000 युवाओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण: अम्बिकापुर में 21 से 28 मई तक काउंसिलिंग शिविर

अम्बिकापुर: केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर में एसईसीएल बिलासपुर द्वारा प्रायोजित रोजगारोन्मुखी निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 1000 जरूरतमंद युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए 21 मई से 28 मई 2026 तक लाईवलीहुड कॉलेज भवन, नमनाकला रोड में काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया है।

जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 04 माह के विभिन्न कोर्सेज में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु सरगुजा जिले के, विशेषकर खनन प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं का चयन किया जायेगा। आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 11वीं उत्तीर्ण एवं आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इन 06 तकनीकी कोर्सेज में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण:

  • मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक प्रोसेसिंग
  • मशीन ऑपरेटर – इंजेक्शन मोल्डिंग
  • मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक एक्सट्रूजन
  • मशीन ऑपरेटर – ब्लो मोल्डिंग
  • मशीन ऑपरेटर – टूल रूम
  • मशीन ऑपरेटर और प्रोग्रामर – सी.एन.सी. मिलिंग

काउंसिलिंग शिविर एवं पंजीयन विवरण

  • शिविर तिथि: 21 मई से 28 मई 2026
  • स्थान: लाईवलीहुड कॉलेज भवन, नमनाकला रोड, गांधी चौक के पास, अम्बिकापुर
  • आवश्यक दस्तावेज: 10वीं की अंकसूची, पहचान/निवास पत्र की प्रति तथा 02 रंगीन फोटो
  • संपर्क सूत्र (पंजीयन हेतु):

    1. गेंदलाल ढीढी – 9589566641

    2. नीरज कुमार सार्वा – 9993788497

यह प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्लास्टिक व टूल रूम इंडस्ट्री में सीधे रोजगार के अवसर दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। जिला प्रशासन ने सुदूर अंचलों के पात्र बेरोजगार युवाओं से इस शिविर में उपस्थित होकर शत-प्रतिशत लाभ उठाने की अपील की है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47