बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चंदन संजय त्रिपाठी ने संभाला बलरामपुर-रामानुजगंज के नए कलेक्टर का पदभार
बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। नई कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने आधिकारिक तौर पर जिले का पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे और उन्होंने नए कलेक्टर का स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद नए कलेक्टर ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की भौगोलिक व प्रशासनिक स्थिति की सामान्य जानकारी ली। कोरिया जिले में अपने सफल कार्यकाल के बाद अब बलरामपुर-रामानुजगंज में विकास कार्यों को गति देना और शासकीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने नए जिला प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत कर प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।









